सुकमा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर तथा जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष हरिश कवासी के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ कार्यक्रम के तहत पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
यह पदयात्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दोरनापाल द्वारा आयोजित की गई है, जो नयापारा से कामापेदागुड़ा होते हुए कोसागुड़ा तक निकाली जा रही है।
पदयात्रा के माध्यम से मनरेगा से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।