जगदलपुर : जगदलपुर के मां दंतेश्वरी मंदिर में पिछला दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया, शुक्रवार – शनिवार की दरमियानी रात यह घटना शहर के बीचों बीच हुई, चोरी की वारदात का पता तब चला जब सुबह मंदिर के पुजारी और सेवादार मंदिर सुबह की आरती करने पहुंचे, जिसके बाद मंदिर समिति से जुड़े लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली थाने में दी, कोतवाली पुलिस और फोरेंसी टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है, अज्ञात चोर माता की मूर्ति से सोने चांदी के आभूषणों को निकालता हुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है, फुटेज में चोर पूरी तरह खुद को ढंके हुए माता दंतेश्वरी के गले से हार निकालता हुआ साफ नजर आ रहा है, सीसीटीवी के आधार पर बस्तर पुलिस ने अब चोर की तलाश तेज कर दी है, बस्तर एसपी शलभ सिंहा ने चोर की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है, वहीं बताया जा रहा है कि मंदिर में दो होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन घटना की रात होमगार्ड ड्यूटी में नहीं थे इसकी भी जांच अब पुलिस के आला अधिकारी कर रहे है। एस पी ने लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।