सारंगढ़ बिलाईगढ _ साधना न्यूज’ की खबर का बड़ा असर सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त ब्यास नारायण साहू के द्वारा धान खरीद केंद्र के प्रबंधक लोगो को धमकाने की वीडियो वायरल होने की खबर को प्रमुखता से साधना न्यूज ने प्रसारित किया था। जिसमें कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने मीडिया की खबर पर तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने इस संबंध में सहायक आयुक्त व्यास नारायण साहू को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही मीडिया में प्रसारित फोटो वीडियो की जांच के लिए डिप्टी कलेक्टर को इसका जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि, जिले के वास्तविक किसानों से उनके इस वर्ष खरीफ फसल में उपजे धान की खरीदी अंतिम दिन शुक्रवार 30 जनवरी 2026 तक की जाएगी। शासन के निर्देश अनुसार धान खरीदी के पूर्व किसानों के धान का नमी जांच और भौतिक सत्यापन किया जाएगा। उपार्जन केंद्रों में किसानों को सभी प्रकार की आवश्यक सारी सुविधा निरंतर उपलब्ध कराई जा रही है।