बिलासपुर। श्री चक्र महामेरू आश्रम, खम्हाड़ी में आयोजित होने वाले दस दिवसीय महायज्ञ की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। इस दौरान विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुमित विधानी एवं गौ रक्षक धनंजय गोस्वामी ने आश्रम के पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री चक्र महावीर जी से सौजन्य भेंट कर 31 जनवरी को बिलासपुर में आयोजित कवि सम्मेलन का निमंत्रण दिया।
महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन लगभग 2500 श्रद्धालुओं को सुबह-शाम भोजन प्रसाद वितरित किया जाएगा।