कांकेर – कुत्ते के काटने के बाद रेबीज के संक्रमण के बाद लोगों की मौत की खबर लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंच रही है उसे देखकर अब लोगों में ऐसे मामलों को लेकर डर देखा जा सकता है।
ताजा मामला है कांकेर जिले के अन्तागड़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कलगांव का है जहां एक गाय को पागल कुत्ते ने काट लिया था, और गाय मालिक को इसकी जानकारी नहीं थी, पर अचानक गाय की स्थिति बिगड़ गई, अचानक उसके व्यवहार में बदलाव आ गया और वो आक्रमक हो गई,यहां तक अपने बछड़े को भी मारने लगी।
गाय मालिक को शक हुआ जिसपर पशु चिकित्सक को जानकारी दी गई और पशु चिकित्सक ने कहा कि गाय को बांध कर रखे उसे किसी पागल कुत्ते ने काट लिया है वो दो से तीन दिन में मर जाएगी, और हुआ भी ऐसा ही।
गाय के मरने की खबर पर उन लोगों तक पहुंची जिनकी संख्या करीब 27 लोग जिन्होंने उस गाय का दूध पिया था तो गांव में दहशत का माहौल बन गया।