खैरागढ़— आगामी अग्नि सीजन को देखते हुए वन अग्नि की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से दुर्ग वन वृत्त स्तरीय कार्यशाला का आयोजन इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य वन संरक्षक, दुर्ग वृत्त मर्सिबेला ने की।




कार्यक्रम में कलेक्टर खैरागढ़–छुईखदान–गण्डई सहित दुर्ग वन वृत्त के अंतर्गत खैरागढ़, कवर्धा, दुर्ग, राजनांदगांव, मानपुर-मोहला एवं बालोद वनमंडलों के अधिकारी, फील्ड स्टाफ और अग्नि सुरक्षा श्रमिक उपस्थित रहे।

कार्यशाला में अग्नि सीजन से पूर्व तैयारी, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, अग्नि पट्टी लाइन कटाई, कंट्रोल रूम की स्थापना तथा सैटेलाइट से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पिछली अग्नि घटनाओं का विश्लेषण कर आग की संख्या न्यूनतम करने की ठोस योजना बनाएं। जनजागरूकता, अंतरविभागीय समन्वय और फील्ड स्तर पर सख़्त कार्यान्वयन को अग्नि रोकथाम की कुंजी बताया गया।