
बिलासपुर | 26 अक्टूबर 2025 छठ पर्व की आस्था और श्रद्धा से रविवार बिलासपुर निखर उठा। शहर के सभी छठघाटों पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचकर अरपा मइया की भव्य आरती में हिस्सा लिए है पूरा इलाका दीपों और लाइटिंग से ऐसा चमका मानो धरती पर स्वर्ग उतर आया हो।अरपा नदी तट पर 2100 दीपों से महाआरती भी हुई मुख्य कार्यक्रम अरपा नदी के तट पर आयोजित हुआ, जहां 2100 दीयों से महाआरती की गई। इस दौरान घाटों पर “जय छठ मइया” और “सूर्य भगवान की जय” के जयकारों से वातावरण से गूंज उठा। महिलाएं पारंपरिक गीत गाते हुए छठ मइया की पूजा में लीन थी नगर निगम और स्थानीय सामाजिक संगठनों ने घाटों की सफाई, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था की विशेष तैयारियां की थीं। जगह-जगह रंग-बिरंगी झालरों और तोरण द्वारों से ये सजावट की गई थी। घाटों पर सुरक्षा बलों की तैनाती और मेडिकल टीमें भी मौजूद रहीं ताकि कोई अव्यवस्था न हो। छठ पर्व पर बिलासपुर के अरपा नदी तट और अन्य घाटों पर दीपदान व महाआरती का आयोजन भी किया गया है छठव्रती महिलाएं, स्थानीय श्रद्धालु, सामाजिक संगठन और प्रशासनिक अधिकारी भी इसमें शामिल थे रविवार, 26 अक्टूबर 2025 खरना का पर्व बहुत धूम धाम से मनाया जा रहा है छठ पर्व सूर्य देव और छठ मइया की आराधना के लिए मनाया जाता है, जिससे परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की जाती है। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने घाटों पर दीप जलाकर, गीत गाकर और आरती उतारकर पूजा भी की और प्रशासन की मदद से स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुनिश्चित की गई है