

रायपुर, 25 अक्टूबर 2025।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वे आज राजधानी नवा रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित राष्ट्रीय चिकित्सा सम्मेलन ‘क्रिटिकॉन रायपुर-2025’ के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि क्रिटिकॉन रायपुर-2025 चिकित्सा विज्ञान, विशेष रूप से क्रिटिकल केयर मेडिसिन के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता का मंच है। यह सम्मेलन देश-विदेश के विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं को एक साथ लाकर चिकित्सा के नए आयाम तय करने का अवसर प्रदान करता है।उन्होंने कहा कि क्रिटिकल केयर मेडिसिन जीवन रक्षा की रीढ़ है, जो गंभीर परिस्थितियों में मरीजों को नया जीवन देती है। राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में अस्पतालों, क्रिटिकल केयर इकाइयों और अन्य चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है।मुख्यमंत्री ने बताया कि नवा रायपुर अटल नगर में ‘मेडिसिटी’ और ‘फार्मा हब’ का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य शहरों में भी लगातार नए अस्पतालों की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा, “ये कदम छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित करेंगे।”श्री साय ने रामकृष्ण केयर ग्रुप को इस राष्ट्रीय आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अब देशभर में एक चिकित्सा उत्कृष्टता केंद्र के रूप में उभर रहा है।—विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का संबोधनविधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि क्रिटिकल केयर जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर सम्मेलन की मेजबानी रायपुर को मिलना गौरव की बात है। दो दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के विशेषज्ञों के विचार-विमर्श से ऐसे उत्कृष्ट नवाचार सामने आएंगे, जो मानव स्वास्थ्य के क्षेत्र में वरदान साबित होंगे।उन्होंने कहा कि आज चिकित्सा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी के उपयोग से इलाज की नई संभावनाएं खुल रही हैं। यही नई तकनीक “नए भारत की नई कहानी” लिख रही है।डॉ. सिंह ने कहा कि क्रिटिकल केयर डॉक्टर संकट की घड़ी में परिवारों के लिए संबल बनते हैं। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि राज्य के प्रत्येक जिले और बड़े अस्पतालों में क्रिटिकल केयर यूनिट्स स्थापित किए जाएं।उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए चल रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत है।—सम्मान और सहभागिताकार्यक्रम में स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने वाले देश-विदेश और प्रदेश के डॉक्टरों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. संदीप दवे, केयर ग्रुप के सीईओ श्री वरुण खन्ना, तथा देश-विदेश और राज्य भर से आए 1300 से अधिक डॉक्टर उपस्थित थे।