रॉयल स्टार क्रिकेट क्लब, खरोरा के तत्वावधान में खरोरा में डे- क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व खाद्य मंत्री गिरिश देवांगन, कांग्रेस नेत्री छाया वर्मा, बाबलू भाटिया (राइस मिल अध्यक्ष) एवं राजीव अग्रवाल द्वारा किया गया।
यह क्रिकेट प्रतियोगिता पिछले दो दिनों से केशला-खरोरा मंडी मैदान में जारी है। आयोजन समिति के अध्यक्ष अजाज खान (सोनू) ने बताया कि प्रतियोगिता में रायपुर सहित आसपास की कई बड़ी और प्रतिष्ठित क्रिकेट टीमों ने भाग लिया है।
टूर्नामेंट कुल 12 दिनों तक चलेगा, जिसका फाइनल मुकाबला 26 जनवरी को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
आयोजकों द्वारा विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।
प्रथम पुरस्कार 31,000 रुपये,
द्वितीय पुरस्कार 15,000 रुपये
एवं तृतीय पुरस्कार 7,000 रुपये निर्धारित किया गया है।
इस आयोजन से क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच मिलने के साथ-साथ खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिल रहा है।
[7:21 PM, 1/16/2026] goyalnileshkumar: समाचार
अवैध धान भंडारण और परिवहन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी, बिचौलियों से भारी मात्रा में धान जब्त
बलौदाबाजार,16 जनवरी 2026/कलेक्टर दीपक सोनी के दिशा-निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी के दौरान बिचौलियों और अवैध व्यापारियों पर अंकुश लगाने हेतु प्रशासन द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में
तहसील भाटापारा के ग्राम धुर्राबांधा में 452 कट्टा(180क्विटल) अवैध धान पुनीत पाल के घर से जब्त किया गया।
तहसील कसडोल के ग्राम कोमसरा में बिचौलिया व्यापारी मुरीतराम के पास से 22.40 क्विंटल और ग्राम खर्वे में बिचौलिया व्यापारी जगदीश के पास से 41 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया, जिसे टीम ने जब्त कर संबंधित ग्राम कोटवार को सुपुर्द कर दिया है। इसके साथ ही कसडोल के दो अन्य बिचौलियों के यहाँ दबिश देकर कुल 85 कट्टा धान जब्त करते हुए उनकी दुकानों को सील कर दिया गया है। इसी तरह की कार्रवाई तहसील पलारी के अंतर्गत भी की गई, जहाँ ग्राम अमेरा के फुटकर व्यापारी विश्वनाथ पटेल से 12 क्विंटल, दर्शन पटेल से 11.2 क्विंटल तथा ग्राम पाहंदा के व्यापारी गजेन्द्र घृतलहरे से 12 क्विंटल धान अवैध पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई की गई।
प्रशासन की यह मुहिम लवन तहसील में भी प्रभावी रही, जहाँ ग्राम लवन के फुटकर व्यापारी जगमोहन साहू के प्रतिष्ठान से 46 बोरी (18.40 क्विंटल) और रामखिलावन साहू के प्रतिष्ठान से 96 बोरी (38.40 क्विंटल) सहित कुल 56.8 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। ग्राम नरधा में बिचौलिया घनश्याम पिता भगतराम कोलता के पास से 36 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। धान के अवैध आवाजाही को रोकने के लिए जमीनी स्तर पर निगरानी बढ़ाते हुए आज एसडीएम भाटापारा द्वारा सेमरिया घाट चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चेकपोस्ट के रजिस्टर में दर्ज प्रविष्टियों का मंडी जाने वाले वाहनों के रिकॉर्ड से बारीकी से मिलान किया और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी कि धान के अवैध परिवहन को हर हाल में रोका जाए।