बलौदाबाजार, 15 जनवरी 2026/ जिले में अवैध धान के परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को संयुक्त जांच टीम ने 267 बोरी अवैध धान जब्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खम्हरिया में 27 कट्टा अवैध धान परिवहन करते पाया गया। उक्त धान को जप्त कर ग्राम कोटवार मोहनदास के घर में रखवाया गया और ग्राम कोटवार को सुपुर्द किया गया। ग्राम जारा के पास माजदा गाड़ी में अवैध रूप से खोरसी जिला रायपुर से 160 बोरी धान मुसुवाडीह लाया जा रहा था, कोई वैध दस्तावेज नहीं होने से जब्तीनामा बनाकर धान खरीदी केंद्र में सुपुर्दगी किया गया है।
इसीतरह महाराजी वन जांच चौंकी के पास राजकुमार नामक व्यक्ति का धान अवैध परिवहन करते हुए पाया गया मौके पर संयुक्त टीम द्वारा 80 बोरी धान सहित वाहन जब्त कर गिरौधपुरी थाना को सुपुर्द किया गया है।
