सरायपाली –महासमुंद जिले के सरायपाली राइस मिलिंग कारोबारियों में मचा हड़कंप
जिला प्रशासन की टीम ने सरायपाली स्थित बालोदिया राइस मिल में मारा छापा।
एसडीएम के द्वारा बुधवार को खाद्य और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मिल के गोदामों में जांच की तो कागजों स्टॉक में 61,203 बोरा धान कम पाया गया।
भौतिक सत्यापन के दौरान राइस मिल में 2328 क्विंटल चावल और 37759.6 क्विंटल धान पाया गया। धान और चावल के संपूर्ण स्टॉक को जब्त कर लिया।
17,402.29 क्विंटल धान प्रकरण बनाकर पुलिस थाने को सौंपा