तारीख थी 3 जनवरी 2026 दिन शनिवार मौका था धर्मजयगढ विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति दिवस सम्मेलन का जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे रायगढ़ क्षेत्र के सांसद श्री राधे श्याम राठीया
कार्यक्रम के अंत में जब राधेश्याम राठीया निकलने लगे
उसी वक्त फिर क्या था छत्तीसगढ़ का मशहूर त्यौहार पुष पुन्नी छेरता का दिन था
महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा सांसद महोदय से छेरता मांगना शुरू कर दीया
फिर सांसद महोदय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि घर आई हो तो देबो
और तुरंत फिर सांसद महोदय ने अपने जेब से पैसा निकाल कर महिला कार्यकर्ताओं की झोली में डाला और बीजेपी के नेता महेश चैनानी और वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार के द्वारा महिला कार्यकर्ताओं को छेरता का इनाम दिया गया है
जीसषे महिला कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला
जो सोशल मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रहा है