श्री कर्मा माता मंदिर सिंगारपुर में रखी दान पेटी हुई चोरी…तहसील साहू समाज तरेंगा राज के पदाधिकारियों ने ग्रामीण थाना में दर्ज कराई शिकायत…मंदिर से दान पेटी की चोरी से होने से समाज मे आक्रोश
भाटापारा :- विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिंगारपुर में तरेंगा राज साहू समाज के पूर्वजों ने माता मावली मंदिर परिसर में समाज के आराध्य देवी माता कर्मा व लक्ष्मी नारायण मंदिर की स्थापना की जहाँ प्रतिदिन साहू समाज व अन्य समाज के लोग दर्शन करने आते हैं जिसके चलते मंदिर में ताला बंद नही किया जाता है ।जिसका फायदा उठा कर रात्रि के वक्त मंदिर से अज्ञात चोर दानपेटी को ही उठा कर ले गया । मंदिर के पुजारी ने बताया सुबह जब वे पूजा अर्चना के लिए मंदिर प्रवेश किये तो दान पेटी गायब था जिसकी सूचना पदाधिकारियों को दी गई।घटना की सूचना के बाद अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने मौके का मुवायना किया और घटना की शिकायत भाटापारा ग्रामीण थाने में की गई है। वही समाज के पदाधिकारियों ने धार्मिक स्थल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग भी की है।