

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के पास एक भीषण सड़क हादसे में बेंगलुरु जा रही निजी बस में आग लगने से 25 यात्रियों की मौत हो गई है हादसा उस समय हुआ जब बस एक बाइक से टकरा गई और देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गई।यह हादसा शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे हुआ, जब अधिकतर यात्री नींद में थे।घटना कुरनूल जिले के वेल्दुर्थी मंडल के पास स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर हुई। बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी।बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। इनमें से 25 लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बाइक पर सवार दो लोगों की भी मौत की पुष्टि हुई है।, बस और बाइक में टक्कर इतनी जोरदार थी कि फ्यूल टैंक फट गया और आग लग गई। पेट्रोल रिसाव के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे यात्रियों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिल सका।टक्कर के बाद बस चालक ने वाहन को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन आग अचानक भड़क उठी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू तो पा लिया लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। शवों को बाहर निकाला गया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है