3 सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
कवर्धा पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पक्की सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिससे हर व्यक्ति को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल रही है विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना अंतर्गत 4 करोड़ 86 लाख 26 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले कुल 3 सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी इस दौरान विधायक भावना बोहरा ने 1 करोड़ 83 लाख 95 हजार की लागत से निर्मित होने वाले बगदई से कौड़िया सड़क, 1 करोड़ 57 लाख 44 हजार की लागत से निर्मित होने वाले बनिया से कारेसरा मार्ग एवं 1 करोड़ 44 लाख 87 हजार की लागत से गांगीबहरा से हथलेवा सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार विकास, सेवा और सुशासन के संकल्प के साथ जनाकांक्षाओं को पूरा करने प्रतिबद्ध है। सुदृढ़ सड़कें न केवल आवागमन को सरल बनाएँगी, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक प्रगति को भी नई दिशा देगी। हमारा यही प्रयास है कि हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली और क्षेत्र की प्रगति हो। इसी कड़ी में आज 3 बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया और जल्द ही यह सड़कें बनकर तैयार हो जाएँगी जिससे क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा।

