
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के महागठबंधन ने बड़ा ऐलान किया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) का चेहरा घोषित किया गया है।इस घोषणा में प्रमुख रूप से राजद, कांग्रेस, वाम दल और वीआईपी पार्टी शामिल हैं।तेजस्वी यादव, जो लालू प्रसाद यादव के पुत्र हैं,जो महागठबंधन के नेता के रूप में सामने आए हैं।मुकेश सहनी, जिन्हें “सन ऑफ मल्लाह” कहा जाता है, मल्लाह समाज के प्रभावशाली नेता हैं और उन्हें सामाजिक संतुलन के तहत डिप्टी सीएम पद का उम्मीदवार बनाया गया है।यह ऐलान गुरुवार को पटना में हुई महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया गया।घोषणा पटना में राजद कार्यालय में हुई, जहाँ सभी प्रमुख सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद थे। तेजस्वी यादव पहले से ही विपक्ष का चेहरा माने जा रहे थे, जबकि मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम का चेहरा बनाकर गठबंधन ने अति पिछड़ा वर्ग (EBC) और निषाद समुदाय को साधने की रणनीति अपनाई है।इस फैसले को सभी सहयोगी दलों की सहमति से लिया गया, ताकि गठबंधन में एकता का बने रहे