दंतेवाड़ा।1 जनवरी 2026 को नववर्ष मनाने के अवसर पर बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दंतेश्वाड़ा पहुंच रही है। माँ दंतेश्वरी के पावन धाम में इस समय विशेष चहल-पहल देखने को मिल रही है और मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है।
वैसे तो वर्षभर माँ दंतेश्वरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ा बना रहता है, लेकिन नववर्ष के मौके पर आस्था और उत्साह कुछ अलग ही नजर आ रहा है। उल्लेखनीय है कि हिंदू नववर्ष इस वर्ष 19 मार्च को मनाया जाएगा, लेकिन श्रद्धालुओं के लिए तिथि से अधिक महत्वपूर्ण ईश्वर के दर्शन हैं। नववर्ष की शुरुआत माँ दंतेश्वरी के चरणों में शीश नवाकर भक्त सुख-शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।