बलौदाबाजार,/ कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर एसडीएम एवं तहसीलदार द्वारा उपार्जन केंद्रों एवं संग्रहण केंद्रों का सोमवार भौतिक सत्यापन किया। निशा दौरान स्टॉक एवं अन्य दास्तावेजों और सुविधाओ का जांच किया गया।
पलारी तहसीलद में धान खरीदी केंद्र वटगन, भाटापारा तहसीलद के खरीदी केन्द्र ठेहका एवं तरेंगा, तहसील सिमगा के धान खरीदी केंद्र डोंगरिया का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया गया। इसीतरह तहसील कसडोल के धान खरीदी केंद्र मुढ़ीपार एवं तहसील सोनाखान अंतर्गत धान खरीदी केन्द्र गोलझार समिति का निरीक्षण किया गया।
धान खरीदी खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं बिचौलियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से संयुक्त टीम द्वारा लगातार समिति एवं उपार्जन केंद्रों में जांच एवं निरीक्षण किया जा रहा है। इसके साथ ही थोक व्यापारियो के प्रतिष्ठानों का भी भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।
क्रमांक /151