बिलासपुर :- प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने अपनी शानदार जीत के बाद धर्मनगरी रतनपुर में महामाया मंदिर के दर्शन किए। महामाया मंदिर पहुंचने पर स्थानीय पत्रकारों ने उनका जोरदार स्वागत किया और फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।
इस मौके पर अजीत मिश्रा ने पत्रकारों के साथ आत्मीयता व्यक्त की और कहा कि पत्रकारों के हित में वे और उनकी पूरी टीम हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने महामाया देवी की कृपा और पत्रकार साथियों के सहयोग को अपनी सफलता का मूल कारण बताया।
अजीत मिश्रा के साथ वरिष्ठ पत्रकार निर्मल माणिक, शादाब खान, मनीष मिश्रा, अमजद खान, रविंद्र विश्वकर्मा, सैय्यद जफर और प्रवीण सिंह भी मौजूद थे। दर्शन पूजन के बाद सभी पत्रकार गिरजाबन हनुमान मंदिर और तंत्र अधिष्ठाता श्री भैरव बाबा मंदिर जाकर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
व्ही इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ पत्रकार संजय सोनी, कान्हा तिवारी, युनुस मेमन, रवि तंबोली, बिलासपुर से प्रशांत भट्टाचार्य, सरफराज खान सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित थे।