जशपुर : सनातन धर्म के विरोध से जुड़े कथित बयानों को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने शुक्रवार को बस स्टैंड जशपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव का पुतला दहन किया।
युवा मोर्चा के नेताओं का आरोप है कि दोनों कांग्रेस नेताओं के बयानों से सनातन धर्म और हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए ऐसे बयानों की कड़ी निंदा की और सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश कारकरी सदस्य अभीषेक मिश्रा, प्रधानमंत्री विचार मंच के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी एवं प्रधानमंत्री विचार मंच के जिला महासचिव दीपक मिश्रा, जिला मंत्री विकास राजा सोनी, जशपुर शहर मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी, जशपुर शहर मंडल उपाध्यक्ष – अभिषेक गुप्ता, पूर्व मण्डल महामन्त्री सज्जू खान, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता सत्यम मिश्रा रमाशंकर गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष आशुतोष राय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे