एंकर = बीजापुर जिले के थाना फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत नक्सल प्रभावित ग्राम डोडीमरका में 26 दिसंबर 2025 को नवीन सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैम्प की स्थापना की गई। डीआरजी, जिला बल और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 7वीं वाहिनी की संयुक्त टीमों ने दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद इस कैम्प को सफलतापूर्वक स्थापित किया।
नवीन कैम्प से भोपालपटनम्, फरसेगढ़, सेण्ड्रा और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली तक संपर्क मजबूत होगा। साथ ही क्षेत्र के सुदूर गांवों तक सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने में मदद मिलेगी।
प्रशासन के अनुसार यह कैम्प “नियद नेल्ला नार” योजना के तहत वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में स्थापित किया गया है। कैम्प स्थापना से माओवादियों की गतिविधियों पर नियंत्रण के साथ-साथ क्षेत्र में शांति और विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।