लोरमी :- शहीदी सप्ताह के दौरान आज लोरमी में सिख समाज द्वारा मौन रैली निकाली गयी,,
रैली लोरमी गुरुद्वारे से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड और फौवारा चौक होते हुए गुरुद्वारा गुरू सिंह सभा में समाप्त हुई,,
रैली में सिख समाज के पुरुषों और महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही,,
रैली के दौरान गुरु गोबिंद सिंह जी के परिवार के बलिदान और सिख समाज के धर्म रक्षा में योगदान के बारे में जानकारी दी गई,,
गुरुद्वारे में गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों के तैल चित्रों के सामने मोमबत्तियां जलाकर उनकी शहादत को याद किया गया…