कुरुद — गुरु शिष्य का स्नेह महासम्मेलन कुरूद ब्लाक के सिर्री हायर सेकेंडरी स्कूल में 4 जनवरी को रखा गया है जिसमें हजारों तादाद में विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राएं एवं गुरुजन इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे आपको बता दें 1962 से लेकर 2025 तक के विद्यार्थी एवं गुरुजन यहां आने वाले हैं जो अपने-अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ चुके हैं वह अपने अनुभव 4 जनवरी को साझा करेंगे जिससे समाज में जन सरोकारिता शिक्षा एवं संस्कार का समावेशन दिखाई देगा पूर्व व्याख्याता रामेश्वर प्रसाद सिन्हा बताते हैं शिक्षा संस्कार और अनुशासन को जोड़ने का यह एक महत्वपूर्ण पहलू है गुरु शिष्य का मिलन किसी द्रोणाचार्य अर्जुन और एकलव्य से कम नहीं रहेगा प्राचीन काल की सारी अनूठी 4 जनवरी को हायर सेकेंडरी स्कूल सिर्री में दिखाई देगा इस कार्यक्रम के लिए सभी क्षेत्रवासी जो है कार्यक्रम को लेकर के तैयारियां जोरों शोरों से कर रहे हैं।