बिलासपुर :- जिले में ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार की दिशा में तिवरता कोल बेनिफिकेशन लिमिटेड द्वारा की गई पहल सराहनीय रही। कंपनी की ओर से आज तिवरता कोल वाशरी परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित हुआ।
शिविर में विशेषज्ञ एवं अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा ग्रामीणों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान सामान्य बीमारियों के साथ-साथ मौसमी रोगों की पहचान कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी पूर्णतः निःशुल्क वितरित की गईं।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। ग्रामीणों ने कंपनी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
तिवरता कोल बेनिफिकेशन के
बिन्नी बाबु GM ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रारंभिक स्तर पर बीमारियों की पहचान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा समय-समय पर समाजसेवा के कार्य किए जाते हैं, ताकि ग्रामीण स्वस्थ रहें और आसपास का वातावरण स्वच्छ बना रहे।