एंकर…..
नगर पंचायत परपोड़ी के हृदय स्थल, बाजार चौक में आज भक्ति और राष्ट्रवाद का अद्भुत संगम देखने को मिला। ‘विशाल हिंदू सम्मेलन’ के आयोजन से पूरा इलाका भगवा रंग में रंगा नजर आया और जयकारों की गूंज से आसमान गुंजायमान हो उठा…परपोड़ी के बाजार चौक में गूंजा ‘हिंदुत्व’ का शंखनाद!
सम्मेलन के मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध राष्ट्रीय कथावाचक और RSS के सामाजिक वक्ता पूज्य श्री प्रमोद शास्त्री जी (बेमेतरा) रहे। उन्होंने अपनी ओजस्वी वाणी से समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का मंत्र दिया। वहीं, RSS दुर्ग विभाग के सह कार्यवाह दिलेश्वर उमरे ने मुख्य वक्ता के रूप में संगठन और सेवा की शक्ति पर जोर देते हुए युवाओं में नया जोश भर दिया।
सम्मेलन में केवल पुरुष ही नहीं, बल्कि नारी शक्ति का भी पूरा दबदबा रहा। श्रीमती कीर्ति सिंह राजपूत की उपस्थिति ने यह साफ कर दिया कि धर्म और संस्कृति की रक्षा में मातृशक्ति किसी से पीछे नहीं है।
आयोजन को सफल बनाने में संयोजक अलंकार ताम्रकार की रणनीतिक दौड़-धूप और कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर का सधा हुआ प्रबंधन साफ नजर आया। बाजार चौक की भीड़ इस बात की गवाह बनी कि परपोड़ी की टीम ने जमीन पर कितनी मेहनत की थी।
और बात ”जब धर्म की आती है, तो परपोड़ी एक सुर में बोलता है” –देखिए सम्मेलन में शामिल उत्साहित कार्यकर्ता का बयान।