बैकुंठ — आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल, बैकुंठ में आयोजित भव्य वार्षिक उत्सव के अवसर पर खरोरा निवासी कैफ़ी परवीन को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों एवं सर्वांगीण प्रतिभा के लिए ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर (सर्वश्रेष्ठ छात्रा)’ के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कैफ़ी परवीन को क्लास टॉपर एवं सब्जेक्ट टॉपर के पुरस्कार भी प्रदान किए गए। उल्लेखनीय है कि कैफ़ी परवीन आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल, बैकुंठ की हेड गर्ल भी हैं। वे खरोरा निवासी वाहिद खान एवं माजदा खान की सुपुत्री हैं।
कैफ़ी परवीन की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर खरोरा के डॉ. पूर्णेंद्र वर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य प्रबंधन समिति, प्राचार्य, शिक्षकों, नागरिकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी कैफ़ी परवीन की मेहनत, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।