– सूरजपुर– जमीन विवाद के मामले में बढ़े खुनी संघर्ष ने एक परिवार की खुशियां ही छीन ली,,और यह गुनाह किसी और ने नहीं बल्कि अपने ही भाई ने अपने परिवार के साथ मिलकर किया,,दरअसल रामानुजनगर थाना क्षेत्र के पटना बछिया बांध निवासी आंनद राम का अपने बड़े भाई भोला वगैरह से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था,,,जहां आज धान की फसल की बिक्री को लेकर (जमीन के हिस्से में हुए पैदावार की बिक्री को लेकर) हुए विवाद में भोला ने अपने पुत्रों,भाई व अन्य के साथ मिलकर आनंद राम के व उसके परिवार के लोगों के साथ लाढी डंडा ईंट पत्थर से मारपीट कर दी जिससे आनंद राम की मौत हो गई व अन्य दो घायलों के सिर पर आई गंभीर चोट के कारण प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया व मृतक आंनद राम की पत्नी बसंती का उपचार जिला हास्पिटल में जारी है,,,इस घटना को लेकर स्थानीय विधायक भुलन सिंह मरावी भी जिला हास्पिटल पहुंचे और कड़ी कार्यवाही की बात कही,, गौरतलब है कि विधायक का गृहग्राम पटना ही है,,,वही पुलिस मामले में की जांच में जुट गई है,,,,,,