सूरजपुर कलेक्टर के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के आदेशानुसार, ओड़गी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बंटी बैरागी के मार्गदर्शन में 128 पोलियो बूथों प्लस पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया।
शुभारंभ कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तिवारी व जनपद सदस्य ग़ौरी सिंह उपस्थित रहीं।
22 दिसम्बर को यह अभियान विकास खंड के सभी ग्राम पंचायतों में घर घर चलाया जाएगा। जिसमें 11,122 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
जहां पर 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पोलियो की दो खुराक पिलाई जाएगी।
पोलियो उन्मूलन की जंग में स्वास्थ्य विभाग जुटा हुआ है।