बलौदाबाजार- जिले के ग्राम पंचायत भालूकोना में इन दिनों ग्रामीण पानी की समस्या से जूझ रहे हैं पानी के लिए ग्रामीणों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि नल जल योजना के तहत बना पानी टंकी की पाइप कई महीनों से टूटा पड़ा हुआ है मगर गांव के सरपंच उसे रिपेयरिंग नहीं करा रहे हैं जिससे जल संकट बढ़ रहा है। इस संबंध में हमने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बलौदाबाजार के एसडीओ राम ध्रुव से फोन पर बात किया गया तो जांच करने की बात तो कही मगर आज हफ्ते बीत चुके है ग्रामीणों की समस्या अब तक ठीक नहीं है हुआ जबकि अभी गर्मी का मौसम नहीं आया है और अभी से भालू कोना में पानी की समस्या हो रही है । देखने वाली बात होगी कि भालूकोना के ग्रामीणों को प्रशासन या सरपंच पानी की समस्या निजात दिला पाते हैं।