सूरजपुर- सूरजपुर जिले के मुख्यालय स्थित धान खरीदी केंद्र में टोकन नही कटने और रकबा से परेशान होकर किसान ट्रेक्टर ट्राली में भरकर कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने धान बिक्री में हों रही परेशानियों को सप्ताह भर में दुर करने की मांग किया नही तो आंदोलन करने की बात कही है,,,,,दरअसल सूरजपुर सहित तमाम प्रदेश में टोकन कटने में देरी और रकबा घटने की शिकायत आ रही है,,, जहां कई जगहों पर आंदोलन विवाद की खबरें भी सामने आती रही है,,,ऐसा ही मामला सूरजपुर जिला मुख्यालय के धान खरीदी केंद्र से आया जहां सैकड़ों कि संख्या में कई गांवों के किसान अचानक ट्रेक्टर ट्राली में बैठकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच गए जहां उन्होंने आरोप लगाया कि नहीं हमारा टोकन कट पा रहा है और तो और रकबा भी कम हो गया है,,, ऐसे में टोकन कटाने में काफी ज्यादा समस्या आ रही है और तो और रकबा घटा दिया गया जिससे हम धान नहीं बेच पा रहे,,,, फिलहाल प्रशासन की समझाइश पर मामला शांत हुआ और किसानों के द्वारा एक सप्ताह के भीतर सारी समस्या का समाधान करने की मांग की गई है नहीं तो आंदोलन की बातें कहते किसान नजर आ रहे हैं,,,,,,