
पटनाबिहार विधानसभा चुनाव में एक बड़ा राजनीतिक मोड़ सामने आया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अचानक चुनावी मैदान से खुद को बाहर करने की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इसके पीछे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस पर “राजनीतिक साजिश” रचने का आरोप लगाया है।JMM नेताओं का कहना है कि गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर उन्हें लगातार नजरअंदाज किया गया और उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया। पार्टी ने इसे “अनुचित व्यवहार” बताते हुए चुनाव से हटने का फैसला किया हैं हम गठबंधन धर्म का पालन कर रहे थे, लेकिन RJD और कांग्रेस ने मिलकर हमारी उपेक्षा की। कई सीटों पर बिना सलाह के उम्मीदवार घोषित कर दिए गए। यह हमारे खिलाफ एक सुनियोजित साजिश है।”पार्टी के इस कदम से महागठबंधन को बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि JMM सीमावर्ती इलाकों में प्रभाव रखती है अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस फैसले का चुनावी समीकरणों पर क्या असर पड़ता है।