एंकर: रायगढ़ जिले में अवैध तरीके से फ्लाई ऐश राख फेंकने का मामला लगातार सामने आ रहा है ट्रांसपोर्टर जल्दबाजी और पैसों के लालच में कहीं भी फ्लाई ऐश फेंक कर शासन के नियमों को दरकिनार कर रहे हैं और जिम्मेदार अधिकारियों को ठेंगा दिखा रहे हैं, रायगढ़ जिले के सरायपाली क्षेत्र के भूईकुर्री पंचायत के आश्रित गांव बरपाली के बर्दीनाला में के पास जमीन में फ्लाई ऐश फेंकने का मामला सामने आया है पहले तो रास्ते बनाने के लिए कई सारे साल पेड़ों को काटकर फेंक दिया गया ताकी अवैध तरीके से फ्लाई ऐश डंप किया जा रहा है,अब ईसकी ऊंचाई करिबन 8 फिट हो गई है और उसमें ना तो मिट्टी फीलिंग की जा रही है नहीं ग्रीन नेट से आस पास को ढका जा रहा है, फ्लाई ऐश राख पास में बह रहे बर्दीनाला में बह रहा है और फिर यह पानी जाकर केलो नदी में मिल रही है, और रायगढ़ शहर में लोगों के घरों तक पहुंच रही है, पर्यावरण विभाग के अधिकारी अंकुर साहू से मामले की जानकारी को लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा कि आपके माध्यम से जानकारी मिली है जांच कराई जाएगी, मौके का जायजा लिया