प्रतापपुर/ स्व त्रयंबक शरण सिंह(बाबा साहब)की स्मृति में नगर के मिनी स्टेडियम में आयोजित प्रथम संभाग स्तरीय नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता लुचकी घाट अंबिकापुर की टीम बनी,उपविजेता सरगुजा फॉरेस्ट रही। इसी बीच महिला सदभावना फुटबाल मैच भी खेला गया ।आयोजन बाबा साहब परिवार और भैरव एकादश कदमपारा के द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता 6 दिसंबर से शुरू हुई थी जिसमें संभाग की 16 टीमों ने भाग लिया था।शनिवार को फाइनल मैच सरगुजा फॉरेस्ट और लुचकी घाट अंबिकापुर के बीच खेला गया।इस रोमांचक फाइनल मैच की विजेता लुचकी घाट अंबिकापुर की टीम रही जिसने पेनाल्टी शूटआउट में विपक्षी टीम को हराया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार उजीत मरकाम को मिला, मैंन ऑफ द मैच साइमन एक्का व गोलकीपर सचिन रहे।विजेता उपविजेता टीम को नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफ़ी दी गईं।मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों ने ट्राफियों के साथ मैदान का चक्कर लगाया,उपस्थित सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।बगड़ा के लोकनृत्य दल ने मैदान के अंदर आकर्षक प्रस्तुति भी दी।आयोजक अजित शरण सिंह ने इस दौरान कहा कि उनके पिता के नाम से यह खेल प्रतियोगिता सबको आपस में जोड़ने के उद्देश्य से है क्योंकि खेल हो एक ऐसा माध्यम है जिससे मेलमिलाप बढ़ता है।सभी के सहयोग से शानदार आयोजन भी हुआ,यह पहला साल था और अब आगे भी फुटबाल के साथ अन्य खेल प्रतियोगिताएं कराने का प्रयास रहेगा ताकि खेल के क्षेत्र में प्रतापपुर का नाम रोशन हो।उपस्थित अक्षय तिवारी ने इस सफल आयोजन के लिए बाबा साहब परिवार और आयोजन समिति को साधुवाद दिया।इस दौरान अनिल गुप्ता,अजीत शरण सिंह, मुकेश तायल,थउलाराम आयम,मानती सिंह,राजेश कश्यप, प्रशांत सिंह, लक्ष्मी गुप्ता,अक्षय तिवारी, अवधेश पांडे,महाविद्यालय प्राचार्य आरपी उपस्थित थे।