जिले में पड़ रहे कड़ाके की ठंड को देखते शासन प्रशासन के साथ विभिन्न सेवा समितियों द्वारा आगे आकर स्कूली बच्चों व जरुरतमंद लोगों को ठंड से राहत दिलाने का पहल किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में मां कुदरगढ़ी सरगुजा झण्डा मानस सेवा समिति के द्वारा जिले के प्राथमिक शाला झुनकी पारा में अध्ययन रत सभी बच्चों को स्वेटर व टोपी वितरण कर सेवा का परिचय दिया है।
इस संबंध में समिति के संयोजक कुंजलाल यादव ने बताया कि इस सर्द मौसम में पिछड़े क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों को काफी परेशानी होती है। इसी क्रम में आंशिक नेवता भोज के रूप में मिष्ठान खिलाते हुए अध्ययनरत सभी बच्चों को स्वेटर व टोपी का वितरण किया गया।
वहीं अभिभावक व जन प्रतिनिधियों ने समिति के पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
इस दौरान समिति के मार्गदर्शक ददई राम कुशवाहा, अध्यक्ष रामभरोस देवांगन, वरिष्ठ पत्रकार व समाज सेवी प्रदीप द्विवेदी , ऋषिराज सिंह सरपंच पालदनौली, शशांक प्रताप सिंह उपसरपंच पालदनौली, , ऋषि कुमार पाण्डेय संकुल समन्वयक कालामांजन, हरिनारायण दुबे,कुंजलाल यादव, भुनेश्वर यादव, रामकाया पण्डो , गणेश सिंह प्रधान पाठक, अमीर साय राजवाड़े आदि उपस्थित रहे।