प्रकाश इंडस्ट्रीज कोल माइंस द्वारा विकासखंड की 40 प्राथमिक शालाओं के लगभग 1200 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है,,,इसी क्रम में स्वेटर वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद उपाध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया,,,ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए भास्करपारा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज कोल माइंस के डायरेक्टर एके चतुर्वेदी के निर्देश पर यह पहल की गई है, जिसके तहत विकासखंड की विभिन्न प्राथमिक शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए जा रहे हैं,,,कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत प्राथमिक शाला खाड़ापारा, दानौली, केवरा भैयाथान एवं बप्पा शाला खाड़ापारा में विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण कर की गई।