सुकमा – सुकमा नगर पालिका परिषद सुकमा में निविदाओं में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बिना कोई जवाब के निविदा फार्म देने से मना कर दिया और कुछ चहिते ठेकेदारों को ही निविदा फार्म दिया गया, जो शासन के नियमों का उल्लंघन है।काग्रेस पार्टी के द्वारा आज नगर पालिका सुकमा में घेराव किया गया और इस संबंध में केबिनेट मंत्रीमंडल प्रशासन (छ.ग.) को शिकायत की गई है, जिसमें तत्काल प्रभाव से सभी निविदाओं को निरस्त करने और संबंधित दोषी अधिकारी पर कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई है। साथ ही नए सिरे से निविदाओं को आमंत्रीत करने की भी मांग की गई है।
नगर पालिका परिषद सुकमा के वार्ड क्रमांक 06 में नाली, सड़क निर्माण और स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था के लिए नगर पालिका परिषद सुकमा को अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इसके विरोध में नगर पालिका परिषद सुकमा का घेराव किया जा रहा है, वार्ड में निम्नलिखित कार्य करवाने की मांग की जा रही है,पावारास मुख्य मार्ग से नयापारा थान मंण्डी तक सड़क डामरीकरण कार्य,पावारास मुख्य मार्ग से नयापारा थान मंण्डी तक सोलर स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था, पावारास मुख्य मार्ग में यशवंत ठाकुर के घर से छेत्तर सिंह के घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य,राठी मार्ट से जोगा सोडी के घर तक पुलिया में रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य।