स्लग तमनार खण्ड में विशाल हिंदू सम्मेलन
तमनार – तमनार खण्ड में हिन्दू सम्मेलन समिति द्वारा 14 दिसम्बर को हाई स्कूल मैदान में विशाल हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर 9 कुंडिय गायत्री यज्ञ किया गया।
हिन्दू सम्मेलन में दूर-दराज से हजारो की संख्या में हिन्दू समाज,,आरएसएस,गायत्री परिवार के महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।। सम्मेलन का मुख्य जोर हिंदू एकता पर रहा।संतों और समाज के विभिन्न वर्गों ने भारतीय परंपरा की एकता और संगठनात्मक शक्ति को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया।
मुख्य अतिथि रामप्रिय दास जी महाराज ने अपने संबोधन में भारत माता की महत्ता,नामकरण, हिंदू समाज की एकजुटता को भारत के विकास की दिशा बताया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की जड़ें ऋषि परंपरा में निहित हैं,जहां संस्कार,आदर्श और मूल्य व्यक्ति को रूढ़ियों से मुक्त कर राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार बनाते हैं। समाज की एकजुटता ही भारत के गौरव और विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक के सह प्रान्त कार्यवाह गोपाल यादव ने सनातनी भारत माता को परमवैभव के शिखर पर ले जाने के उद्देश्य से समग्र हिन्दू समाज को संगठित करते हैं, संगठित हिन्दू शक्ति का जागरण समाज में नयी ऊर्जा, चेतना एवं आध्यत्मिक शक्ति का जागरण करता है। बता दे कि समग्र हिन्दू समाज के लिये एक स्थान पर एकत्र आनें का एवं राम राज्य के स्थापना के संकल्प की सिद्धी करने का उत्सव हिन्दू सम्मेलन 2025 के रूप में मनाया जा रहा हैं, एक जुट होकर समाज की एकता सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा समग्र विकास की दिशा में हिंदू में नई ऊर्जा का संचार हुआ।