
बलरामपुर से बड़ी खबर…तालकेश्वरपुर के घने जंगलों में कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने खुद मोर्चा संभालते हुए अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है।अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र में करीब 3 किलोमीटर तक पीछा कर कलेक्टर ने दो पिकअप वाहन पकड़वाए, जिनमें 140 बोरी अवैध धान लदा हुआ था।दरअसल, धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिले की सीमाओं पर लगातार निगरानी की जा रही है।इसी कड़ी में शुक्रवार देर शाम विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत तालकेश्वरपुर सीमा क्षेत्र के जंगलों में यह कार्रवाई की गई।
पकड़े गए दोनों पिकअप वाहनों और अवैध धान को तत्काल थाना प्रभारी सनावल के सुपुर्द कर दिया गया। मौके पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही।कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने कहा है किअवैध धान परिवहन और भंडारण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्रों में 24 घंटे सख्त निगरानी रखी जाए और अवैध धान पर लगातार कार्रवाई की जाए।