
सूरजपुर जिले के रामानुज नगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पैरा लोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया।हादसे के दौरान घर के बाहर मौजूद पाँच वर्षीय मासूम बच्ची ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। ट्रैक्टर चढ़ जाने से बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।