बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के भाटापारा स्थित खोलवा मार्ग मैदान में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं के सहभागिता के साथ पुंसवन संस्कार, गायत्री मंत्र की दीक्षा लेने वालों के लिए दीक्षा संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार सहित अन्य संस्कार विधिवत रूप से कराए गए।
वियो -बलौदाबाजार-भाटापारा जिला अंतर्गत भाटापारा नगर में आयोजित 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। यह यज्ञीय कार्यक्रम का तीसरा दिवस था, जिसमें पूरे बलौदाबाजार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।यज्ञ के दौरान विभिन्न प्रकार के संस्कार संपन्न हुए, जो आयोजन की सफलता और जनभागीदारी को दर्शाता है। गर्भवती बहनों के लिए पुंसवन संस्कार, गायत्री मंत्र की दीक्षा लेने वालों के लिए दीक्षा संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार सहित अन्य संस्कार विधिवत रूप से कराए गए। लोगों ने यज्ञ और संस्कारों के महत्व को समझते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्थानीय भाटापारा निवासियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति देखने को मिली।वही यज्ञस्थल पर दीपयज्ञ की भव्य तैयारियां जोर-शोर से चलती रहीं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में उपस्थित रहकर दीप सजाने एवं आयोजन में सहयोग करते नजर आए। दीपों से स्वस्तिक, ओम, भारत का नक्शा तथा छत्तीसगढ़ राज्य का नक्शा आकर्षक रूप में उकेरा गया, जिसने सभी का मन मोह लिया।समूचा आयोजन आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण बना।