सुकमा, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. दस बड़े नक्सलियों ने हथियार छोड़ दिया है और समाज की मुख्य धारा में वापस लौट आए हैं. सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर 40 लाख रुपये का इनाम घोषित था. दस बड़े माओवादियों का सरेंडर,सरेंडर करने वाले सभी नक्सली दरभा डिवीजन में सक्रिय कार्यकर्ता है. जिन्होंने पूना मारगेम के अंतर्गत समाज और सरकार के सामने सरेंडर किया है. नक्सलियों ने बस्तर आईजी, सुकमा एसपी, सीआरपीएफ और समाज के प्रमुख,अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में सुकमा पुलिस लाइन परिसर में आत्मसमर्पण किया है इस अभियान के तहत सरकार नक्सलियों को हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में वापस लौटने के लिए प्रेरित कर रही है.सरकार की इस नीति के तहत नक्सलियों को आर्थिक सहायता, कौशल प्रशिक्षण और अन्य सुविधाएं मिल रही है।