गौरेला पेंड्रा:- गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के वनांचल क्षेत्रों में अब सुरक्षा और न्याय की पहुँच आसान हो गई है। आज जिले के प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने बहुप्रतीक्षित पुलिस चौकी कोडगार और पुलिस चौकी सिवनी का विधिवत उद्घाटन किया। कोडगार चौकी में मंत्री ने स्वयं पहला रोजनामचा लिखकर इन चौकियों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में ये चौकियां खुलने से जनता की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी सुविधा होगी। इस मौके पर, विधायक प्रणव मरपची और कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक एस आर भगत ने बताया कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य शासन ने यह मांग पूरी की है। अब देखना होगा कि ये नई चौकियां क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने में कितनी मददगार साबित होती हैं…