जिला पंचायत के सभा कक्ष में अबूझमाड़ पीस आप मैराथन 2026 के आयोजन को लेकर जिले के जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों की बैठक। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों से सुझाव मांगा गया साथ ही चर्चा के दौरान कलेक्टर ने अबूझमाड़ पीस ऑफ मैराथन की तैयारी के संबंध में जानकारी दी। बाहर से आने वाले प्रतिभागियों की रहने ,खाने की व्यवस्था के संबंध में भी कलेक्टर ने जानकारी दी मैराथन में भाग लेने वाले धावकों को 299 पंजीयन शुल्क देना पड़ेगा, नारायणपुर जिले के धावकों के लिए पंजीयन शुल्क निःशुल्क है, इस बार मैराथन को आकर्षक बनाने के लिए रिले रेस का भी समायोजन किया गया है जिसमें एक महिला का होना अनिवार्य बताया गया है शर्ट के लिए ₹200 का फीस रखा गया है, अबूझमाड़ पीस आप मैराथन का पांचवा संस्करण 25 जनवरी को होने जा रहा है , प्रातः 06 बजे नारायणपुर के हाई स्कूल मैदान से शुरुआत होगी, समापन बांसिग में होगा, मैराथन के पूर्व संध्या को सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है।
बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप मांडवी पार्षद रीता मंडल खेल अधिकारी डॉक्टर सुमित गर्ग एवं पत्रकार साथी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।