.स्वर्गीय उषा देवी भंडारी की स्मृति में इस वर्ष भव्य टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 2012 में शुरू हुई यह प्रतियोगिता अब अपने 13वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है और इस बार आयोजन को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है।
क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं आयोजनकर्ता निक्कू भंडारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस बार विजेता टीम को 11 लाख 11 हजार 111 रुपए का प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाने के लिए विशेष उपहार भी रखे गए हैं—
मैन ऑफ द सीरीज— एनफील्ड बुलेट
छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से कुल 32 टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए एंट्री फीस ₹40,000 निर्धारित की गई है।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं और जल्द ही मैच शेड्यूल एवं अन्य विवरण जारी किए जाएंगे। उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है।