महासमुंद – मूंनगासेर धान खरीदी केंद्र में आज किसानों ने व्यवस्थाओं को लेकर गहरी नाराज़गी जताई। किसानों का कहना है कि केंद्र में आवश्यक सुविधाएँ नहीं हैं, जिसके कारण खरीदी के दौरान उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रति बोरा करीब 3 रुपये हेमाल शुल्क के नाम पर अतिरिक्त वसूली की जा रही है, जो खरीदी निर्देशों का खुला उल्लंघन है।
किसानों ने यह भी बताया कि धान खरीदी प्रभारी व्यवस्था संभालने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि प्रभारी को खरीदी प्रक्रिया का पर्याप्त ज्ञान नहीं है, जिसके कारण किसानों को लाइन, तौल तथा पर्ची संबंधी कार्यों में परेशानी उठानी पड़ रही है।
किसानों ने प्रशासन से केंद्र की व्यवस्थाओं की तत्काल जांच करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू तरीके से चल सके।