राष्ट्र व्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान परीक्षा विकास खण्ड ओड़गी में आयोजित कराया गया।
जिसमें 85 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे सभी परीक्षा केन्द्रों में एक एक केन्द्राध्यक्ष व पर्यवेक्षक नियुक्त किए गये थे ।
इस महापरीक्षा का उद्देश्य ग्राम के असाक्षरों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान कराना है उनकी समझ विकसित कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़कर सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कराना तथा उन्हें अंक व अक्षर के प्रति रूचि विकसित करना है।
यह आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर व जिला परियोजना अधिकारी साक्षर भारत सूरजपुर के दिशा-निर्देश पर तथा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ओड़गी राजीव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह व बीपीओ मोहम्मद महमूद के निरिक्षण में कराया गया।
परीक्षा सफल बनाने में समस्त जन शिक्षक,केन्द्राध्यक्ष, पर्यवेक्षकों का महति भूमिका रही।

