नगरी – धार्मिक नगरी धमधा के प्रथम अग्निवीर करण पटेल सहित 4 अग्निवीरो का ट्रेनिंग पश्चात प्रथम आगमन हुआ उनके स्वागत में हिंद एथलेटिक क्लब के युवा जवानों ने नगर में देश भक्ति माहौल बना दिया जो पूरे नगर में चर्चा का विषय रहा, पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ बाजे गाजे के साथ नगर भ्रमण करते अग्निवीर करण पटेल के निवास पर चारों अपने कोच को सलामी दी , भारत माता, वन्दे मातरम के नारों के साथ युवाओं में काफी जोश दिखा ! बड़े उत्साह के साथ, अग्निवीरो के अभिभावक, नगर वाशी, पटेल समाज के लोग और हिंद एथलीटिक क्लब के सदस्य मौजूद रहे !