

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी के अंदर टिकट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। राबड़ी देवी आवास के बाहर शनिवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं ने टिकट की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कुछ नाराज़ कार्यकर्ता तो रोते-रोते कुर्ता फाड़ते नजर आए। माहौल इतना गर्म हुआ कि मौके पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।इसी बीच जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने लालू प्रसाद यादव को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि “अब 1990-95 वाला दौर नहीं रहा, जनता सब देख रही है। गठबंधन धर्म निभाइए, नहीं तो इसका सीधा फायदा बीजेपी को मिलेगा।”पप्पू यादव ने टिकट वितरण में पारदर्शिता की मांग करते हुए कहा कि अगर गठबंधन में न्याय नहीं हुआ तो जनता जवाब देगी। उन्होंने महागठबंधन के नेताओं से अपील की कि वे पुराने तंत्र से बाहर निकलकर युवाओं और कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दें।राबड़ी आवास के बाहर जुटे समर्थकों का आरोप था कि पार्टी में मेहनतकश कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है और कुछ नेताओं को बार-बार टिकट दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि “अगर सर्वे कराएं तो पता चल जाएगा कि जनता किसे चाहती है।”