सक्ती- देवांगन परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन व्यास पीठ से कृष्णा तिवारी ने भक्तगणों को भक्ति, ज्ञान, वैराग्य, नारद संवाद की कथा श्रवण कराते हुए कहा नारद जी भक्ती देवी के दुःख को देखकर नारद जी भक्ति के पुत्रों – ज्ञान और वैराग्य – को जगाने के लिए, नारद जी भागवत कथा के ज्ञान यज्ञ के माध्यम से भक्ति, ज्ञान और वैराग्य को पुनर्जीवित करने का निश्चय करते हैं, नारद जी संतों की खोज में जाते हैं, लेकिन उन्हें कहीं सही उत्तर नहीं मिलता। तब शुकदेव जी द्वारा बताए गए उपाए पर गंगा नदी के तट पर सनकादि ऋषि नारद जी को भागवत महापुराण का महात्म्य सुनाते हैं। और भक्ति के चारों बेटे स्वस्थ हो जाते हैं कथावाचक ने आत्मदेव ब्राह्मण की कथा वर्णन करते हुए कहा धर्मात्मा ब्राह्मण आत्मदेव निःसंतान होने के कारण दुखी रहते थे।
एक बार एक संत ने आत्मदेव को एक फल दिया और कहा कि यह फल खाकर उनकी पत्नी को एक पुत्र होगा। आत्मदेव ने अपनी पत्नी धुंधली को फल खाने को दिया, परंतु धुंधली ने फल न खाकर अपनी बहन के कहने पर गाय को खिला दिया जिससे गौकर्ण का उत्पन्न हुआ और अपनी बहन के लड़के को अपना लड़का बनाकर रखा और धुंधली ने उसका नाम नाम धुंधकारी रखा धुंधकारी बड़ा होकर वेश्याओं पर अपना सारा धन लुटा देता था। धुंधकारी के इस व्यवहार से तंग आकर, मां धुंधली कुएं में कूदकर जान दे दी और आत्मदेव ब्राह्मण वन चले गए जहां भगवान का भजन करते हुए मृत्यु पश्चात उन्हें स्वर्ग लोक की प्राप्ति हुई
, गोकर्ण अपने भाई । धुंधकारी को मोक्ष दिलाने के लिए
भागवत कथा का पाठ किया,
और भागवत कथा के सातवें दिन उसे मोक्ष प्राप्त हुआ जो मनुष्य भागवत कथा श्रवण करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है और प्रेत योनि में गए हुए व्यक्ति का प्रेत योनि से छुटकारा प्राप्त होकर उसे बैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है भागवत कथा में सैकड़ों भक्तगण श्रद्धालुओं ने महा आरती भागवत कथा श्रवण पर पुण्य का लाभ लिया