कोरबा- जिले में बालको क्षेत्र स्थित वेदांता कंपनी के बहुमंजिली आवासीय परिसर के निर्माण कार्य को लेकर पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को शिकायत करते हुए निर्माण को अवैध बताते हुए जमीन की जांच और कार्यवाही की मांग की थी आपको बता दें कि इसी आवासीय परिसर G 9 प्रोजेक्ट का भूमि पूजन हाल ही में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत के हाथों किया गया था इसके बाद पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने
G-9 project के समस्त निर्माण तथा स्थल गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने 6 बिंदुओं पर मुख्यमंत्री को शिकायत की और शिकायत के बाद डीएफओ कोरबा प्रेमलता यादव ने बालको प्रबंधन को लेटर जारी करते हुए निर्माण कार्य पर तुरंत रोक लगाने के आदेश भी दे दिये है और काम रुकवा दिया
इसके बाद अब राजनीतिक माहौल गर्मा गया है जहां एक और भाजपा शासन के उद्योग मंत्री भूमि पूजन कर कर काम शुरू करवा रहे हैं वही कांग्रेस शासन के पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल के शिकायत पर डीएफओ प्रेमलता यादव ने काम रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं
. मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने जिस जमीन पर प्रोजेक्ट तैयार हो रहा है उसे शासकीय मद की भूमि बताया है और उसपे लगे बेस कीमती कीमती पेड़ों की कटाई को भी अवैध बताते हुए कार्रवाई की मांग की है
इस मामले में जब डीएफओ कोरबा से संपर्क करने की कोशिश की तो ना तो उन्होंने मीडिया से मिलना चाहा और ना ही मीडिया का फोन रिसीव कर रही है वही उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने मीडिया से चर्चा में कहा है कि बालको का कोई भी निर्माण कार्य नहीं रोका गया है लगातार चल रहा है भूमि पूजन मैंने किया है क्योंकि निर्माण कार्य फॉरेस्ट विभाग की अनुमति के बाद ही निर्माण कार्य चालू किया गया था ऐसे में अगर डीएफओ ने निर्माण कार्य रोका है तो इसका जवाब डीएफओ ही देगी
बाईट–छत्तीसगढ़ शासन उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन